फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के फाल्ट से उड़ी हजारों घर की बिजली 

Thu, 06 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
रौजा स्थित दुर्गा पंडाल के सामने से गुजरा बिजली का केबल।
विज्ञापन

विज्ञापन
 नवाबपुरा क्षेत्र में बिजली के फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। फाल्ट में अंडरग्राउंड केबल डाल रही कंपनी के कर्मचारी भी बच गए।   नवाबपुरा क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम चल रहा है। मंगलवार को रात में केबल डालने के दौरान पहले से पड़ी हुई केबल से ड्रिल कर रही मशीन से कट गई। जिसके कारण फाल्ट हो गया।

फाल्ट से मशीन का ड्रिल भी टूट गया। गनीमत रही कि उस पर काम रहे कर्मचारी करंट की चपेट में नहीं आए। फाल्ट से पूरे क्षेत्र की बिजली कट गई। 24 घंटे के बाद फाल्ट ठीक करने के साथ ही उसके बराबर में दूसरी केबल डालने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही लाइन में फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट नहीं खोज पाए। लेकिन इसके बाद वहां नई केवल डाल दी गई। इसके बाद दूसरी गली के लिए केवल डालने के लिए ड्रिल मशीन लगाई गई थी। जिससे ये एक्सीडेंट हो गया। जो नई केवल डाली गई थी वह भी कट गई। इससे आए दिन फाल्ट की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन


विद्युत के पोल में लगी, बिजली ठप 
मुरादाबाद। लाजपत नगर में शिव मंदिर कालोनी के पोल में आग लग गई। पोल में आग लगने से फाल्ट हो गया। जिसके चलते पूरी कालोनी की लाइट ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम ने पहुंचकर फाल्ट को ठीक किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें