फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटे को मार डाला: लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान, कुछ समय पहले पत्नी ने छोड़ दिया था घर

Fri, 27 Sep 2024 01:58 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी

सार

मसवासी से सटे सुल्तानपुर पट्टी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने बेटे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माैके से रक्तरंजित लोहे की रॉड बरामद की गई है।
विज्ञापन
मसवासी से सटे इलाके में किशोर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता ने लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर बेटे की हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने रक्तरंजित लोहे की रॉड भी मौके से बरामद की है। घटना यूपी की सीमा से सटे उत्तराखंड राज्य के सुल्तानपुर पट्टी की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात पुरानी पुलिस चौकी के नजदीक निवासी प्रेमशंकर ने अपने 13 वर्षीय बेटे विवेक की लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटे के शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दबाने की कोशिश की। बताते हैं कि आसपड़ोस में ग्रामीणों ने कृत्य देखा तब इसका पता चला।

घटनास्थल पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा और बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से रक्तरंजित लोहे की रॉड भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


बताते हैं कि कुछ समय पहले प्रेमशंकर की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तभी से वह सदमे में रह रहा था। पिता के द्वारा बेटे की सिर कूचकर हत्या किए जाने के बाद से ग्रामीणों में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें