फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : पिता पुत्र की ईंट से कुचल कर हत्या, तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज 

Sat, 06 Jun 2020 02:40 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में पिता पुत्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में पिता पुत्र की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी है। डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  मृतक अनुसूचित जाति के के हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात की है। हनुमान नगर साईं मंदिर वाली गली में किशन लाल बाल्मीकि का मकान है। इनके पड़ोस में रेलवे से सेवानिवृत्त बाबूराम का मकान है। किशन लाल की बेटी गुड़िया ने बताया कि बाबूराम और उसके बेटे हमारे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके अलावा आए दिन जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित करते हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात बाबूराम के बेटे संजय मोती और उसके भाइयों ने किशन लाल बाल्मीकि के घर पर पथराव कर दिया जिसमें किशन लाल और उसका बेटा राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात गुड़िया घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसके भाई को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में खोजबीन की गई तो किशन लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

सुबह करीब तीन बजे किशन लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले संजय मोती और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें से दोनों दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है दोनों परिवारों के बीच पथराव की घटना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें