फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : संभल में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव निकले

Tue, 02 Jun 2020 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
संभल जिले में चौबीस घंटे के भीतर तीन कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें दो प्रवासी मजदूर हैं। एक महिला है जो प्रवासी मजदूर की मां है। अब जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 112 हो गई है।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूर चंदौसी के प्रगति विहार का निवासी है। वह 31 मई को दिल्ली एनसीआर से चंदौसी आया था। महिला बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव फरीदपुर की है। उसका बेटा तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित निकला है। महिला अपने बेटे के साथ दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती थी और 31 मई को चंदौसी के करीब स्थित अपने गांव आई थी। तीसरा कोरोना संक्रमित बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में रहकर मजदूरी करने वाला एक 16 वर्षीय किशोर है।

यह किशोर बनियाखेड़ा विकास खंड के गांव रहोली का निवासी है। वह 31 मई की सुबह अपने एक साथी मजदूर के साथ बाइक पर सवार होकर चंदौसी आया था। चंदौसी के सरकारी अस्पताल में उसने अपना कोरोना चेकअप कराया और इसके बाद उसे राधा गोविंद इंस्टीट्यूट अकरौली में क्वारंटीन किया गया। इसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट मंगलवार को आई।
विज्ञापन


रहोली गांव में एक युवक 13 मई को कोरोना संक्रमित निकल चुका है। वह भी प्रवासी था और मुंबई से आया था लेकिन यह अच्छी बात है कि वह ठीक हो गया है। कोरोना से जंग जीतने के बाद वह 25 मई को अपने गांव वापस आ गया है। अगर मंगलवार को दूसरा कोरोना संक्रमित केस न निकलता तो रहोली 15 जून तक हॉट स्पॅाट से बाहर आ जाता लेकिन अभी इसमें वक्त लगेगा। वैसे गांव वालों का कहना है कि सिकंदराबाद से आया किशोर अपने गांव नहीं गया था। वह सीधे चंदौसी सरकारी अस्पताल पहुंचा था जहां से राधागोविंद इंस्टीट्यूट में उसे क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीत कर अपने घर पहुंच गई मासूम

सैदपुर जसकोली निवासी एक परिवार मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। यह परिवार 19 मई को संभल आया था। बीस मई को इसमें माता पिता और बेटी के सैंपल लिए गए। इसमें चार वर्ष की मासूम और उसका पिता कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

पिता अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं जबकि बेटी ठीक हो गई। बेटी को मुरादाबाद के टीएमयू से मंगलवार को छुट्टी मिल गई। उसे उसकी मां एंबुलेंस से लेकर अपने गांव पहुंच गई है। पिता का अभी टीएमयू में उपचार चल रहा है।

संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 4980
कुल निगेटिव 4538
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-4825
कोरोना संक्रमित- 112
कोरोना से जंग जीतने वाले 57
कोरोना पीड़ितों की संख्या 55
जिन केसों की रिपोर्ट प्रतीक्षित है-155
रिजेक्ट सैंपल की संख्या-175
(मंगलवार को तीन केस पॉजिटिव आया जबकि 151 सैंपल जांच के लिए भेजे गए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें