मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के ढक्का विष्णु नगर में रास्ते में कुर्सी हटाने को कहने पर दो भाइयों ने अपने बेटों के साथ मिलकर पिता- पुत्र के साथ मारपीट की और चाकू से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मझोला के क्षेत्र के ढक्का के विष्णु नगर निवासी एवं फर्म कर्मी मोहित ठाकुर मंगलवार की सुबह बाइक से काम पर जा रहा था। मोहल्ले में मनजीत अपने भाई सौरव, बेटे लवी और दक्ष के साथ रास्ते में कुर्सियां डालकर अलाव के पास बैठै थे। मोहित ने बाइक निकालने के लिए कुर्सियां हटाने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गए और मोहित के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनने पर मोहित के पिता सुदेश पाल सिंह आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने पिता पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।