फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नौ को गुन्नौर और 21 को चंदौसी तहसील में मार्च निकालेंगे किसान

Tue, 07 Jul 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के नरायनपुर गांव में सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन असली की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत अमेरिका व्यापार समझौते को भाकियू पदाधिकारियों ने किसान विरोधी बताया। सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने हेतु आगामी नौ जुलाई को गुन्नौर और 21 जुलाई को चंदौसी में मोटरसाइकिल मार्च निकाले जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि भारत अमेरिका व्यापार समझौता सीधे तौर पर किसान विरोधी है यह समझौता किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने के समान है। इस समझौते से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा और खेती चौपट हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। संभल जिले की अलग अलग तहसीलों में बाइक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की आगामी नौ जुलाई को गुन्नौर और धनौरा तथा 21 जुलाई को चंदौसी तहसील में किसान बाइक मार्च निकालेंगे।
बैठक में भाकियू के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर से रम्पुरा धतरारा होते हुए मुबारकपुर सड़क मार्ग और नरायनपुर से मुबारकपुर सड़क मार्ग पर अनेक स्थानों पर टूटकर गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों द्वारा दोबारा सड़क बनाने की लगातार मांग के बाद भी अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मांग को लेकर शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर जाकर लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को घेराव करेंगे। बैठक में गांव गांव सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के अंत में भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने नरायनपुर गांव निवासी युवा किसान नेता संजय सिंह को संगठन में मुरादाबाद जिले का उपाध्यक्ष बनाए जाने का मनोनयन पत्र सौंपा। बैठक की अध्यक्षता भाकियू असली के बिलारी तहसील अध्यक्ष चौधरी शिव सिंह ने की।बैठक में भाकियू असली युवा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ चौधरी, सुभाष चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, विजयवीर सिंह, दिलावर सिंह, होशियार सिंह, उदयवीर सिंह, संजय सिंह, रविंद्र सिंह, सतवीर सिंह, शीशपाल सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें