फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुआ पकड़ने को अन्यारी में लगाया पिंजरा, ग्रामीणों को किया जागरूक

Tue, 07 Jul 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बार-बार दिखाई दे रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने छजलैट के गांव अन्यारी में पिंजरा लगाया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन


सोमवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव अन्यारी और उसके आसपास लगातार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिल रही थी। ग्रामीणों की मांग पर अन्यारी से दूल्हेपुर को जाने वाले मार्ग के किनारे खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। इसी के साथ ग्रामीणों को जागरूक करते हुए खेतों पर अकेले नहीं जाने, छोटे बच्चों को शाम के समय घरों से नहीं निकलने देने, खेतों में काम करते समय एक व्यक्ति को निगरानी पर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही पंपलेट भी वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर में भी कई दिन से पिंजरा लगा हुआ है। बता दें कि रविवार की शाम कांठ के गांव खलीलपुर कद्दीम में तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया था। वहीं इससे पहले तीन जुलाई की रात तेंदुआ कांठ के गांव बीचपुरी (असगरीपुर) के रहने वाले गुड्डू शर्मा का घर से उनके बछड़े को उठाकर ले गया था और उसे अपना निवाला बना लिया था। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल उन्हें इस नंबर 9759730666 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें