फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। ग्राम लालापुर पीपलसाना स्थित त्रिवेणी चीनी मिल रानीनांगल के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कांटे की जांच कराने की मांग की। किसानों ने सोमवार को भी गन्ने की तौल बंद करा दी थी। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र के कांटे पर तौल और दूसरे प्रमाणित कांटे पर तौल कराने में करीब 70 किलो का अंतर है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, वह 9 नवंबर को गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां में गन्ना लेकर केंद्र पर पहुंचे थे। बताया कि मिल के कांटे की तौल और दूसरे कांटे की तौल में करीब 70 किलो का अंतर आया। इसके बाद किसानों ने क्रय केंद्र पर तौल बंद करा दी थी, लेकिन कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा था।
कांट की जांच कराने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह किसान गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक सुधीर कुमार क्रय केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि तौल में अंतर की सूचना त्रिवेणी चीनी मिल प्रशासन को भेज दी गई है और तकनीकी टीम से कांटे की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को करीब 12 बजे मिल के अधिकारी क्रय केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने फिटर को बुलाकर कांटे की जांच कराई। किसानों ने अधिकारियों से कांटे को शून्य बैलेंस पर चलाकर तौल कराने की मांग की। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि कांटे की जांच के बाद तौल में किसी प्रकार का अंतर नहीं रहेगा और शून्य बैलेंस से ही गन्ने की तौल की जाएगी। आश्वासन के बाद एक बजे गन्ने की तौल दोबारा शुरू कर दी गई। प्रदर्शन करने में ओमकार सिंह, शिवराज सिंह, राहुल कुमार ,जयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रदीप कुमार, जाकिर अली, धर्मवीर सिंह, फतेह सिंह व राजवीर सिंह आदि रहे।
वहीं, मिल गन्ना प्रबंधक कमाल फारूकी का कहना है गन्ना क्रय केंद्र पर कोई प्रदर्शन नहीं हुआ, गन्ना क्रय केंद्र पर फिटर को बुलाकर कांटा चेक कर तौल शुरू करा दी गई है। केंद्र पर कांटा चेक करने के लिए 50-50 किलो के बांट रखे हुए हैं, किसान कभी भी कांटा चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें