फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेई पर अभद्रता का आरोप लगाकर धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। विद्युत उप खंड सरकड़ा खास से जुड़ी ट्यूबवेल लाइन की बिजली आपूर्ति आठ दिन से ठप है। आरोप है कि शिकायत करने गए भाकियू (टिकैत) के न्याय पंचायत अध्यक्ष बबलू से सरकड़ा खास क्षेत्र के जेई ने अभद्रता कर दी। गुस्साए किसानों ने एसडीओ कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह की अगुवाई में कई कार्यकर्ता मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे एसडीओ कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए जेई पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बबलू ने बताया कि आंधी आने के बाद से सरकड़ा खास बिजली घर से जुड़े भायपुर, मोहम्दी नगर गांवों की ट्यूबवेल लाइन की बिजली आपूर्ति ठप है।
इसकी शिकायत लाइनमैन से की थी। आरोप है कि उसने सुविधा शुल्क लेकर एलटी लाइन से जोड़कर कुछ लोगों के ट्यूबवेल चलवा दिए। अन्य किसानों की फसलें सूख रही हैं। यह शिकायत लेकर जब जेई के पास पहुंचे तो अभद्रता की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि गलत बिल आ रहे हैं। किसान बिजलीघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी फोन नहीं उठाते। जब तक उच्च अधिकारी यहां आकर समस्या नहीं सुनेंगे धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम विजय तोमर, सुमित यादव, अजयपाल सिंह, गुड्डू पाशा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वर्जन
भाकियू के न्याय पंचायत अध्यक्ष व जेई सरकड़ा खास के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। उनके बीच गिले शिकवे दूर कर बंद पड़ी ट्यूबवेल लाइन की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। किसानों ने सहमति व्यक्त करते हुए शाम सात बजे धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

आरएन राठौर, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें