ठाकुरद्वारा। गांव सुल्तानपुर खद्दर में नदी पार करते समय किसान का बेटा बह गया। गोताखोरों ने उसे बचा लिया लेकिन उसके साथ आ रहे तीन पशुओं की नदी में डूब कर मौत हो गई।
गांव के किसान नारायण सिंह का बेटा देवराज (20) सितंबर को जंगल में पशु लेकर उन्हें चराने के लिए गया था वह शाम को वापस लौट रहा था उसने गांव के पास बहने वाली ढाब नदी को पार करने की कोशिश की उसके साथ तीन पशु भी थे। जैसे ही वह नदी के बीच में पहुंच अचानक वहां अधिक पानी होने के कारण उसमें डूबने लगा। तीनों पशुओं के साथ नदी में बह गया। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। तभी गांव के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने देवराज को बचा लिया लेकिन उसके पशु नहीं बच सके। तहसील के राजस्व निरीक्षक उदय भान सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृत पशुओं का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया। किसान को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।