फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Tue, 10 Feb 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट स्थित किसान भवन पर सोमवार को भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 21 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तैयार करते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में नवनियुक्त पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने 21 फरवरी को धाना क्रेशर सैदपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में दौरान किसानों की गन्ना, बिजली, पानी आदि प्रमुख समस्याओं पर भी पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम यूपी विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए किसानों को संगठित होने की आवश्कता है। कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों को उनकी असली पहचान दिलाने का काम किया था।
विज्ञापन

बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, सतवीर सिंह मान, रामपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जबर सिंह और संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, रघुपाल सिंह, प्रिंस चौधरी, महेश सिंह, अंश ढिल्लो, ओमपाल सिंह, सियाराम विश्नोई, पंकज कुमार, रामकला सिंह, राशिद, बंटी ढाका, अनोज चौधरी, प्रियंक ढाका, गौरव चौधरी, नजर अली, जाकिर अंसारी, रामराज सिंह, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो सं. 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें