नजीबाबाद में रुकेंगी दुर्गियाना कुंभ समेत चार ट्रेनें
नजीबाबाद में मजलिस कार्यक्रम के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया है। इसमें (12369-70) हावड़ा-देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 22 से 26 मई तक, (12327-28) हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 21 व 24 मई को, (12357-58) कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 21, 23, 25 व 27 मई को, (12469-70) कानपुर-जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस 21 से 24 मई तक नजीबाबाद स्टेशन पर रुकेंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि पांच दिन के लिए ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव दिया गया है।