फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहतनामा: भविष्य की बीमारियों से बचाएगी 45 मिनट की सैर, चिकित्सक बोले- पूरी नींद लें और हर दिन करें व्यायाम

Mon, 20 May 2024 02:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

ह्रदय संबंधी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना सैर करनी चाहिए। यह बीपी और शुगर को नियंत्रित रखती है। इससे भविष्य में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इस बार सेहतनामा में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतेश मानिक ने दिए सुझाव। 
विज्ञापन
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतेश मानिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपकी उम्र कुछ भी हो, यदि चलने से संबंधित कोई परेशानी नहीं है तो रोजाना 45 मिनट की सैर करनी चाहिए। यह न सिर्फ बीपी और शुगर को नियंत्रित रखती है, बल्कि भविष्य में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करती है।

विज्ञापन


आधुनिक दिनचर्या में शारीरिक श्रम कम होता जा रहा है। इसलिए खानपान में ऐसी चीजें इस्तेमाल न करें जो बीमारियों की वजह बनें। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतेश मानिक ने यह सलाह दी है। उनका कहना है कि फास्ड फूड का सेवन बिल्कुल न करें।

हरी सब्जियां और मौसमी फल खाएं। पूरी नींद लें और खुद को तनाव मुक्त रखें। ह्रदय संबंधी बीमारियों से बचने के लिए यह सबसे सरल उपाय है। डॉ. गीतेश ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं। 

विज्ञापन

सवाल- मेरी पत्नी की उम्र 28 साल है। उनके दिल में छेद है, हालांकि हमारे एक बेटा है और डिलीवरी भी नॉर्मल हुई थी। 14 साल की उम्र में पत्नी को इस बीमारी का पता चला था। कृपया बताएं हम क्या समाधान करें, जिससे वह लंबी आयु जी सकें। - राहुल कुमार, लाइनपार 
जवाब- दिल में छेद  बचपन से होता है, जैसे जैसे उम्र बढ़ती है मरीज की परेशानी भी बढ़ती जाती है। यह देखना होगा कि छेद किस तरफ है और कितना बड़ा है। यदि छेद छोटा है तो छोटा ऑपरेशन होगा, अन्यथा ओपन हार्ट सर्जरी हो सकती है। डॉक्टर से परामर्श लें, घबराएं न। 

सवाल-  मेरी उम्र 75 साल है। पित्त की थैली व यूरिनल ब्ले़डर के ऑपरेशन हो चुके हैं। मेरा बीपी अकसर बढ़ा रहता है। 180 से 190 तक पहुंच जाता है। मैं एक टैबलेट का सेवन करता हूं लेकिन लगातार नहीं। क्या करूं कृपया बताएं। - आनंद प्रकाश, रामगंगा विहार
जवाब- बीपी के मरीजों को दवा बिल्कुल छोड़नी नहीं चाहिए। इसका ह्रदय पर गलत प्रभाव पड़ता है। ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। आप लगातार चेकअप कराते रहें और बीपी 140 से कम रखने के लिए नियमित दवा का सेवन करें। 

सवाल- मेरी उम्र 24 साल है। मैं रात में देर तक जागकर पढ़ाई करता हूं। इसके कारण कभी कभी सीने में ह्रदय की तरफ अजीब भारीपन महसूस होता है। क्या ये किसी बीमारी का संकेत है, यदि हां तो क्या करना चाहिए। - मोहित सिंह, अगवानपुर 
जवाब- देर तक बैठने व इस गौरान चाय-कॉफी का सेवन करने से यह भारीपन व दर्द गैस की वजह से भी हो सकता है। इस आदत को बदलें। लगातार ऐसा करने से अलसर की समस्या हो सकती है।  

सवाल- मेरी उम्र 62 साल है। जल्दी-जल्दी बुखार होता रहता है। इसके कारण अकसर सीने में दर्द, घबराहट, पसीना महसूस करता हूं।  क्या ह्रदय से संबंधित चेकअप कराने चाहिए। - संजू पाल, रामपुर दोराहा 
जवाब- चेकअप कराएं। यदि बुखार के साथ सीने में दर्द की समस्या है तो हार्ट संबंधी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर से मिलकर जांच करा लें।
विज्ञापन

सवाल- मेरी मां की उम्र 53 वर्ष है। हाल ही में उनके ह्रदय की सफल सर्जरी हुई है। फिलहाल कोई परेशानी नहीं है लेकिन किन बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे वह लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें। - क्षितिज राणा, हरपाल नगर
जवाब- फिलहाल अपने डॉक्टर की सलाह से दवा लेते रहें। सर्जरी के छह माह व एक साल बाद जांचें होती हैं। उसके आधार पर आगे का उपचार व दवाएं निर्धारित होती हैं। सर्जरी के छह-सात हफ्ते बाद 30 मिनट टहलना शुरू कर दें। बाकी परहेज पहले की तरह ही रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें