फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान संघ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सोमवार दोपहर भारतीय किसान संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा होने के साथ ही किसान संघ पदाधिकारियों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय किसान संघ के विभाग संगठन मंत्री रमेश सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख तेजभान सिंह और जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली पहुंचे। विभाग संगठन मंत्री ने विस्तार से किसान संगठन की नीतियां बताईं।
बैठक की अध्यक्षता किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह और संचालन ब्लॉक मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने किया। बैठक में विजय यादव, विशाल यादव, श्रीपाल यादव, मनोज सिंह, भूरे सिंह, राजू सिंह, अनिल गुप्ता, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, यशपाल सिंह, सोनू मौर्य, राहुल चौधरी आदि ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें