फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान के घर लूटपाट, पुलिस बनकर आए बदमाशों ने दंपती को पीटा

Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। चतुपुर गांव में किसान के घर की दीवार में कूमल लगाकर नकाबपोश चार बदमाश घुस आए। टोकने पर बदमाशों ने घर में अकेले रह रहे बुजुुर्ग दंपती के साथ मारपीट की। बदमाशों ने दंपती को खुद को पुलिस बताया। इस दाैरान बदमाशों ने महिला के कान से सोने के कुंडल खींचे व तीन अन्य आभूषण लूट लिए। इस दाैरान बदमाश घर में रखी दस हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। पुलिस ने लूट की घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चतुपुर निवासी बुजुर्ग किसान हाजी शौकत और उनकी पत्नी अख्तरी बेगम अपने मकान में सो रहे थे। जबकि उनके बच्चे पास के ही दूसरे मकान में सो हुए थे। पीड़ित बुजुर्ग दंपती के अनुसार देर रात में बदमाशों ने उनके मकान की एक दीवार में कूमल लगा लिया और घर में घुसने लगे तभी आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। जब दंपती ने बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया। इसके बाद नकाबपोश चार बदमाशों ने घर में घुसकर उनको धमकाते हुए मारपीट की। बताते है कि बदमाशों ने अख्तरी बेगम के पहने हुए आभूषण जबरन उतार लिए, जिससे कानों में जख्म तक हो गए। करीब दस हजार की नकदी और आभूषण लूट कर ले गए हैं। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह का कहना कि दंपती के बेटे की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें