फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाद, पानी और बिजली संकट से जूझ रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड स्थित तुमड़िया डैम से पानी नहीं आने से क्षेत्र की नहरें सूखी पड़ी हैं। वहीं कई सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं। कई का वाटर लेवल बहुत नीचे पहुंच गया है। वहीं निजी नलकूपों को शासन के आदेश के विपरीत 10 में से सिर्फ छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके अलावा बिना फार्मर रजिस्ट्री के यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में करीब 1350 निजी नलकूप हैं। निजी नलकूपों को सुबह सात से शाम पांच बजे तक 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश है लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें सिर्फ छह घंटे ही बिजली मिल रही है। ठाकुरद्वारा ब्लॉक क्षेत्र में 90 सरकारी नलकूप हैं। इनमें से गोपीवाला, माधोबाला, नारायणपुर छंगा में सरकारी नलकूप नहीं चल रहे हैं। धान की फसल के लिए यूरिया खाद की अधिक जरूरत होती है। सहकारी संघ शरीफ नगर में खाद उपलब्ध नहीं है।
जबकि अन्य सहकारी समितियों पर पाबंदियों के साथ फार्मर रजिस्ट्री या जोत वहीं उपलब्ध कराने पर ही सीमित मात्रा में यूरिया खाद के बोरे दिए जा रहे हैं। आजादनगर गांव के किसानों ने पंपिंग सेट चलाकर धान की रोपाई शुरू कर दी है। इसके लिए उन्हें महंगा डीजल खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी नलकूपों के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के जेई रामनारायण सिंह और दयाराम सिंह का कहना है कि माधोबाला का नलकूप मोटर खराब हो जाने, गोपीवाला और नारायणपुर छंगा में वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण पानी नहीं आ रहा है। गोपीवाला में नलकूप की क्षतिग्रस्त नलियों की मरम्मत का काम भी चल रहा है।
सिंचाई नहर विभाग के जिलेदार अवनीश कुमार का कहना है कि इस समय तुमड़िया डैम में मरम्मत चल रही है। इस कारण डैम में पानी नहीं है। मरम्मत का काम पूरा हो जाने और बारिश से डैम के भरने के बाद ही पानी नहरों में आएगा।
वहीं एडीओ सहकारिता रामाशीष प्रजापति का दावा है कि सभी सहकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध है।
सहकारी संघ शरीफ नगर पर खाद समाप्त हो गया था जिसकी डिमांड भेज दी गई है। किसानों को निर्धारित रेट पर समितियों पर शासन के निर्देशों के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। विद्युत विभाग के एसडीओ रंजीत सिंह का दावा है कि निजी नलकूपों को पूरी 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कभी विद्युत लाइनों में फॉल्ट और कोई अन्य समस्या के कारण नलकूपों की आपूर्ति प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें