ठाकुरद्वारा। डिजिटल रजिस्ट्री कराने के सरकार के निर्णय के विरोध में अधिवक्ता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने सभी न्यायालयों में कार्य का बहिष्कार किया। डिजिटल रजिस्ट्री को एक जुलाई से लागू करने के निर्णय का विरोध किया।
अधिवक्ताओं ने सरकार के इस निर्णय के विरोध में जुलूस निकाला। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। कार्यालय का कामकाज ठप रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार के डिजिटल रजिस्ट्री का आदेश वापस लेने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार के निर्णय को जन विरोधी बताया। कहा से सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। जनता को डिजिटल रजिस्ट्री में परेशानी होगी। इस अवसर पर ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, मोहम्मद आकिब, विशाल अग्रवाल, चौधरी रनबीर सिंह, दस्तावेज लेखक अजय सक्सेना, ओम प्रकाश सिंह पाल व सौरभ गहलोत आदि मौजूद रहे। संवाद