फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्रय केंद्र पर गेहूं घटतौली पर किसानों ने जताई नाराजगी, हंगामा

Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर की उप मंडी समिति परिसर में स्थित खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल करने आए किसान से उसके तीन क्विंटल गेहूं की घटतौली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। केंद्र के कर्मचारियों द्वारा घटतौली करने पर किसानों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


कांठ के पट्टी मौढ़ा निवासी किसान सतवीर सिंह शुक्रवार को अपना 44 क्विंटल गेहूं लेकर कांठ नगर की उप मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर विक्रय करने के लिए आए थे, आरोप है कि यहां ने उनके गेहूं की तौल की गई तो करीब तीन क्विंटल का अंतर आया। किसान सतवीर सिंह का कहना था कि उन्होंने क्रय केंद्र पर आने से पहले धर्म कांटे पर अपने गेहूं की तौल कराई थी, जहां 44 क्विंटल गेहूं तौल में आया था। क्रय केंद्र के कर्मचारियों द्वारा घटतौली किए जाने पर किसानों ने नाराजगी भी जताई। हंगामा बढ़ता देख केंद्र प्रभारी ने इसका संज्ञान लेते हुए किसान के गेहूं को पूरा कराया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो पाया। बता दें कि शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण क्रय केंद्र पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें