फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने की बाढ़ से खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग

Wed, 20 Aug 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पिछले दिनों खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी के उफनाने से आई बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग किसानों ने की है। उनका कहना है कि बाढ़ से हजारों बीघा फासले खराब हो गई हैं, जिनका प्रशासन सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने का काम करें।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र में पिछले दिनों रामगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र के गांव दरियापुर, रफायतपुर मल्लीवाला, चेदरी अकबरपुर, सलेमपुर, फजलाबाद, पाइंदापुर, रामसराय राजीपुर खद्दर, मिश्रीपुर, बेगमपुर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी कुम्हरिया जुबला, जहांगीरपुर चकफेरी आदि गांव के किसानों की धान, गन्ना, उड़द, मक्का आदि की फासले बाढ़ के पानी से खराब हो गई। अब खादर क्षेत्र के किसानों ने मांग की है कि प्रशासन क्षेत्र में बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए। रामकुमार सिंह, विनोद कुमार, अमितचंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामकला सिंह, प्रमोद कुमार आदि किसानों ने बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें