फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों को दिन में निर्बाध बिजली न मिलने से नाराजगी

विज्ञापन
अम्बेडकर पार्क में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैट के कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की मासिक पंचायत सोमवार को महानगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित की गई। जिसमें किसानों को दिन के समय लगातार बिजली नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि जिले के छज्जा नगली बिजली घर से किसानों को दिन के समय लगातार बिजली नहीं मिल रही है, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। शेड्यूल दिन में निर्बाध बिजली आपूर्ति का है, जिसकी अनुसार बिजली दी जानी चाहिए। कोठी खिदमतपुर से छज्जा नगला तक का रोड भी काफी खस्ताहाल है। इस मुख्य सड़क पर करीब 50 गांव लगते हैं। उपखंड अधिकारी-3 को सप्ताह में दो दिन ठाकुरद्वारा बैठने के आदेश हैं लेकिन वह आते नहीं है। किसानों ने यहां के गन्ना क्रय केंद्र पर भी घटतौली का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे किसानों को नुकसान हो रहा है, घटतोली को बंद कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष अंजुम जहां, समीम हैदर, चांदनी खातून, अनीस अहमद, विक्की चौधरी, दर्शन लाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें