फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान अड़े, धरना खत्म करने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भटावली में सर्विस रोड और अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के किसानों से शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने बातचीत की। अधिकारियों ने धरना समाप्त कर रिंग रोड के निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की। किसानों ने मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त करने से साफ इन्कार कर दिया।

भटावली के निर्माणाधीन रिंग रोड के नजदीक भाकियू टिकैत के लोग पांचवें दिन शुक्रवार को भी धरने पर बैठे रहे। आंदोलनकारी किसान रिंग रोड के दोनों तरफ सर्विस रोड और अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को रिंग रोड का निर्माण करा रहे एनएचएआई के उच्चाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से 30 मिनट तक वार्ता की।
विज्ञापन

भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने मांगों को विस्तार से सुना। मांगों के संबंध में एक पत्र भी देने के लिए कहा। किसानों ने बताया कि रिंग रोड के दूसरी तरफ कब्रिस्तान और वर्षों पुराना देव स्थान है। इसमें सात से आठ गांवों की आस्था है। किसानों के खेत भी रिंग रोड के नजदीक हैं।
विज्ञापन

रिंग रोड बनते ही धार्मिक स्थलों और खेतों के रास्ते बंद हो जाएंगे। किसान को अपने खेत और देव स्थान एवं कब्रिस्तान तक जाने के लिए कई किलोमीटर घूमकर आना पड़ेगा। अधिकारियों ने कहा कि इन मांगों के संबंध एक पत्र जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों ने धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन किसान नहीं मानें। कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त होगा। इस दौरान नौसे अली, युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, जोगेंद्र सिंह उर्फ जोल, ऋषभ चौधरी, तेजवीर सिंह, खेम सिंह, महावीर सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें