फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में भीषण हादसे में किसान की मौत, पत्नी घायल

Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट पर बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे से कंटेनर ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में सिर के ऊपर से पहिया उतरने से बिलारी क्षेत्र के ग्राम मुड़िया भीकन निवासी किसान मोहम्मद हारून उर्फ बाबू (52) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी रुकसाना गंभीर रूप से घायल हुईं हैं।
विज्ञापन

यह बाइक सवार पति पत्नी से क्षेत्र के ही ग्राम सैफपुर चित्तू को रिश्तेदारी में जा रहे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते जाम के हालात बन गए। वहीं घटना स्थल पर किसान के शव की दशा देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई। बताते है कि जब पुलिस ने शव सड़क से उठाने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को हटाना शुरू कर दिया। साथ ही एक सिपाही ने वीडियो बनाने लगा। पीड़ित परिवार का आरोप था कि चौकी इंचार्ज पर धक्का मुक्की करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके चलते किसान का शव को उठाने नहीं दिया और हंगामे की स्थिति बनी रही। कुछ जागरूक लोगों के समझाने पर परिजन शांत हो सके जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज सकी। वहीं घायल रुकसाना को सीएचसी से ले जाकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक और कंटेनर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

किसान मोहम्मद हारून उर्फ बाबू का हादसे में हेलमेट भी चकनाचूर हो गया क्योंकि कंटेनर का पिछला पहिया उनके सिर पर उतरना बताया गया है। बताते है कि मोहम्मद हारून हमेशा से बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग किया करते थे लेकिन भीषण हादसे में हेलमेट भी उनकी जान नहीं बच सका जबकि किसान की पत्नी रुकसाना का बाया हाथ पहिया की चपेट में आया है जिसकी वजह से वह घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन

किसान मोहम्मद हारून उर्फ बाबू अपनी पत्नी रुकसाना के साथ बाइक पर सवार होकर कुंदरकी क्षेत्र के ही ग्राम सैफपुर चित्तू में अपने समधी के घर पर मंगनी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बीच रास्ते में ही पति पत्नी हादसे को शिकार हो गए जिसमें किसान को अपनी जान गंवानी पड़ गई और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराई गईं हैं। वहीं खुशी का कार्यक्रम से गम के माहौल में बदल गया।

। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसान मोहम्मद हारून उर्फ बाबू के दो बेटे शाने रब और साजिद भारतीय सेना में और तीसरा बेटा मोहम्मद वसीम रेलवे कार्यरत है जबकि बेटी मरियम भी है। आकस्मिक हादसे में पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गम से बेहाल परिजनों को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें