फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट लीं चार भैंस

Wed, 25 Feb 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पीलकपुर गुमानी में बदमाशों ने पशु शाला में घुसकर किसान को रस्सी में बांध दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की फिर तमंचे से धमकाकर अंदर बंधी चार भैंस दूध कर ले गए। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा की 22 फरवरी की रात को वह अपनी पशु शाला में सो रहा था तभी आठ बदमाश रात करीब दो बजे पशुशाला की दीवार फांदकर अंदर घुस आये ।उसे सोते हुए दबोच लिया। उसके ऊपर तमंचे और लाठी डंडे तान दिए। उन्होंने उसे पशुशाला में बने एक कमरे में रस्सी से बांधकर बंद कर दिया और फिर वहां बंधी चार भैंस खोलकर उसे डीसीएम में भरकर ले गए। महिपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने उसे इसकी सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिपाल सिंह के अनुसार सुबह उसके पुत्र ने वहां पर आकर उसे रस्सी से बंधे हाथ पैर खोले। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें