फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान की पुलिया से गिरकर संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव सरकड़ा परमपुर माफी निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी होराम यादव (52) सोमवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे गांव रानी नांगल में शराब की दुकान के सामने पुलिया के नीचे गिरे हुए मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह छह फीट ऊंची पुलिया पर बैठे थे। पुलिया से नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिया से नीचे गिरने से उनके सिर में चोट आई। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत सिर में चोट लगने से होना बताया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि इस बारे में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच की जाएगी। उधर मृतक के भतीजे अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद ही उनकी मौत का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें