फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में बाइक से ससुराल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला अशोक कुमार ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के सुरजननगर का निवासी था। अशोक के परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी और दो बेटे मोहित और विपिन हैं। गुरुवार की रात साढ़े सात बजे अशोक कुमार घर से ससुराल सलारपुर जा रहे थे। डिलारी थानाक्षेत्र के गांव करनपुर और अलीयाबाद के बीच किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे के बारे में बताया। इसके अलावा घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन घायल को लेकर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल चले गए। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें