फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार रात खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृत की पहचान कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला किसान कामेंद्र पुत्र करन सिंह निवासी मझोला थानाक्षेत्र के दान सहाय की मिलक निवासी था। बताया जा रहा है कि कामेंद्र गुमसानी में खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात वह धान की फसल कटवाने के बाद अपने घर लौट रहा था। पाकबड़ा में डींगरपुर तिराहे के पास खड़े ट्रक में कामेंद्र की बाइक टकरा गई। इस हादसे में कामेंद्र की मौत हो गई। लोगाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिये उसके परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें