फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने एक ही दिन में पांच को काटा, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला

विज्ञापन
रेती स्ट्रीट में सड़क किनारे कुत्ते बैठे हुए इससे निकलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। आवारा घूम रहे कुत्ते दिन-ब-दिन खूंखार हाते जा रहे हैं। ग्राम खानपुर चमरौआ में ऐसे ही एक खूंखार कुत्तों ने एक ही दिन में चार मासूमों समेत पांच पर हमला बोला। लोगों ने मशक्कत करके मासूमों को कुत्तों से छुड़ाया। कुत्तों के आतंक से परेशान गांव के लोगों ने खूंखार हुए कुत्ते को लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

थाना मूंढापांडे के ग्राम खानपुर चमरौआ में सोमवार को सुबह आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। एक ही दिन में कुत्तों ने झुंड बनाकर पांच को काटा और बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें चार मासूम बच्चे शामिल हैं। गांव के ही प्लंबर का काम करने वाले राकेश सिंह ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी सुनयना घर के बाहर स्थित दुकान से कुछ लेने के लिए जा रही थी तभी उग्र हुए कुत्तों का झुंड अचानक उस पर हमलावर हो गया। जिसमें कुत्तों ने बच्ची के सिर को नोंच लिया। बच्ची लहूलुहान हो गई। इसी गांव के पालिश का काम करने वाले इरशाद के भी पांच वर्षीय पुत्र समीर को घर के बाहर खेलते हुए कुत्तों ने निशाना बनाया। बच्चे के पैर पर बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। खानपुर लक्खी के रहने वाले इंतजार ने बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा सरताज घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। इसी गांव के दस बर्षीय अयान पुत्र शेर मोहम्मद अपनी बकरी चरा रहा था। सामने से आ रहे कुत्तों के झुंड ने अयान को घेर लिया और हमला कर दिया जिसमें कुत्तों ने उसके कूल्हे का मांस नोंच लिया। किसान मकबूल ने बताया कि वह धान काट रहे थे दोपहर को थककर वह आराम करने लगे सोते हुए किसान पर हमला कर कुत्ते ने उनके चेहरे पर काट लिया जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में एआरएस (एंटी रैबीज सीरम) की कमी के चलते लोग निजी मेडिकल से खरीदकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें