कुंदरकी बके ग्राम बाछल भूड़ में हुए घरेलू विवाद में गंभीर घायल महबूब जिनको हायर सेंटर भेजा संव
कुंदरकी। बुधवार की देर रात कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग किसान महबूब पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने की घटना सामने आई है। किसान को हायर सेंटर को रेफर किया गया। साथ ही घायल किसान की पुत्रवधू के मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बाछल भूड़ गांव निवासी परवीन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार को उसकी पुत्रवधू शाइस्ता को उसकी मां मुरादन शिखा चढ़ाकर चली गई और घरेलू बातों को लेकर शाइस्ता झगड़ा करने लगी। समझाने पर भी नहीं मानी और उसने गांव में रहने वाले अपने मामा मोहम्मद नबी और अहमद, ममेरे भाई अनवर और बाबू को बुला लिया।
परवीन का आरोप है कि इन सभी लोगों ने रात्रि में नौ बजे घर में घुसकर मुझे, मेरे पति महबूब और मेरे परिवार की महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसी बीच आरोपी अनवर ने धारदार हथियार से उसके पति महबूब पर जान से मारने की नीयत से वार किया जिस कारण उसके पति महबूब के गंभीर चोटें आईँ है जिससे उसके पति महबूब को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। आखिर में यह लोग जान से मारने की भी धमकी दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।