फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अपनी मर्जी से शादी की...', घरवाले गए लड़का देखने, युवती ने कर लिया पड़ोसी से निकाह; वीडियो में दिखाए सबूत

Tue, 16 Jun 2026 03:58 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी के मुरादाबाद के अगवानपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ले में रविवार को एक युवती पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई और निकाह कर लिया। युवती ने यह कदम तब उठाया, जब परिजन उसके लिए लड़का देखने बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवती वीडियो काॅल कर परिजनों को बताई शादी की बात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अगवानपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ले में यह मामला हुआ। एक युवती अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई। उसने रविवार को युवक से निकाह कर लिया।

विज्ञापन


युवती ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब उसके परिजन बाहर लड़का देखने गए हुए थे। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। सोमवार को युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में युवती ने अपने निकाह की रसीद भी दिखाई है। उसने अपनी शादी के पुख्ता सबूत भी सार्वजनिक किए।

युवती का यह वीडियो सोमवार को ही तेजी से प्रसारित हुआ। उनतालीस सेकंड के इस वीडियो में युवती के हाथ में निकाह की रसीद स्पष्ट रूप से दिख रही है। उसके पास ही उसका प्रेमी युवक बैठा हुआ है, जो उसके साथ निकाह करने वाला है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

युवती का बयान और अपील
वीडियो में युवती ने अपनी स्थिति और इच्छा को स्पष्ट किया है। उसने कहा कि वह पूरी तरह से बालिग है। युवती ने अपनी मर्जी से पड़ोस में रहने वाले युवक से निकाह किया है। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ बहुत खुश है। युवती ने सभी से अपील की कि उन्हें अब परेशान न किया जाए। उसने अपने और युवक के रिश्ते को लेकर भी बात की।
विज्ञापन

संबंधों की पृष्ठभूमि
युवती ने वीडियो में आगे बताया कि वे दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उसने कहा कि पड़ोसी होने के नाते युवक उसके बारे में सब कुछ जानता है। इसलिए उसे भी परेशान नहीं किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए इस वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों और युवती के परिजनों को भी चौंका दिया है। युवती के इस कदम से परिवार में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें