फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व बैंक प्रबंधक की हत्या के खुलासे पर परिजनों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर के करीब सवा साल पुराने बैंक मैनेजर हत्याकांड के खुलासे पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। शनिवार को परिजन डीआईजी से मिले और उन्होंने हत्याकांड की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी है। डीआईजी ने इस मामले में एसपी देहात से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह की हत्या कर मैनाठेर थानाक्षेत्र में उनका शव फेंक दिया गया था। 16 अगस्त 2024 की रात करीब 12 बजे पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने मझोला के शाहपुर तिगरी निवासी बैंक मैनेजर मनोज कुमार, सिविल लाइंस के डबल स्टोरी एमडीए कॉलोनी निवासी अनिल कुमार गुप्ता, मझोला के बुद्धि विहार निवासी शिक्षिका वीरबाला को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। पुलिस ने दावा किया था कि चारों आरोपियों ने साजिश करने के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। शनिवार को वीर सिंह के बेटे हर्षित चौधरी, बेटी मानसी चौधरी और भाई वीरेंद्र सिंह डीआईजी से मिले। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में एक अन्य सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका भी संदिग्ध है। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले यह सेवानिवृत्त मैनेजर प्रथमा बैंक की अमरोहा शाखा में कार्यरत रह चुके हैं। बेटे और बेटी ने दावा किया है कि घटना वाले दिन सेवा निवृत्त की हत्यारोपी मनोज कुमार, वीरबाला से कई बार फोन पर बात हुई है। हत्याकांड के पहले और बाद में संदिग्ध पूर्व बैंक मैनेजर की बातचीत हुई थी। वीर सिंह के बेटे-बेटी का दावा है कि उनके पिता से पूर्व मैनेजर रंजिश रखते थे। इस हत्याकांड में पूर्व मैनेजर भी शामिल रहे हैं लेकिन पुलिस ने उनका नाम केस में शामिल नहीं किया। इसके बाद परिजन एसपी देहात से भी मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि एसपी देहात से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें