फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाही में बदलीं खुशियां: रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहा था परिवार, अचानक टूटा पुल; नदी में समाया पूरा परिवार

Fri, 28 Aug 2026 10:46 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, मुरादाबाद

सार

हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे करके अनिल ओर दो बच्चे काफिया व केशव को बाहर निकाला। जबकि किरन ओर प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए। 
विज्ञापन
नदी गिरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित मलकद्दा पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर गागन नदी में गिरी। पति दो बच्चों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि महिला ओर एक बच्चे की तलाश में नदी में लोकल गोताखोर ढूढ रहे हैं। सूचना पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर तैनात हैं। 

विज्ञापन

रक्षा बंधन बनाकर लौट रहा था परिवार
छजलैट थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी किरन तीन बच्चे छह वर्षीय प्रियांशु, काफिया तीन वर्ष ओर केशव दो वर्ष है। रक्षाबंधन के पर्व पर अनिल पत्नी किरन ओर बच्चों को लेकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव गए थे। रक्षाबंधन का पर्व मनाकर शाम के समय ससुराल से वापस बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जैसे शुक्रवार की शाम साढ़े छ बजे मंझोला थाना क्षेत्र के गागन नदी स्थित मलकद्दा पुल पर शॉर्ट कट होते हुए निकल रहे थे। तभी लकड़ी के बने पुल की लकड़ी टूटी ओर बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पूरा परिवार गागन नदी में जाकर गिर गया। 
विज्ञापन

मां और एक बच्चे की तलाश जारी
हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे करके अनिल ओर दो बच्चे काफिया व केशव को बाहर निकाला। जबकि किरन ओर प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए। सूचना मिलते ही मंझोला प्रभारी निरीक्षण रविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पास के गांव मलकददा के लोकल गोताखोरों को नदी में उतारा गया। वही पति अनिल का रो रोकर बुरा हाल है। किरन ओर प्रियांशु का अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें