फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली से लापता दो युवतियों की तलाश में पहुंचे परिजन

Fri, 26 Sep 2025 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

ठाकुरद्वारा में दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र से लापता दो युवतियों की तलाश में पुलिस ने छापा मारा। वहां तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन लापता युवतियां नहीं मिलीं। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा । दिल्ली के थाना सीलमपुर क्षेत्र से 20 दिन पूर्व लापता दो युवतियों की तलाश में मंगलवार बृहस्पतिवार को उनके परिजन कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस ने नगर के एक मोहल्ले में छापा मारा। वहां से तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पांच सितंबर से उनके परिवार की दो युवतियां लापता हैं। उन्होंने थाना सीलमपुर क्षेत्र की दो महिलाओं पर उन्हें गायब करने का आरोप लगाया। थाना सीलमपुर क्षेत्र में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनके परिवार की दोनों युवतियों को आरोपियों ने ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला धोबियान में एक मकान में बंधक बना कर रखा है। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो वहां पर आरोपियों सहित तीन महिलाएं मिलीं। जिन्हें पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई लेकिन लेकिन लापता युवतियां वहां नहीं मिली। पुलिस ने काफी देर तक उन्हें कोतवाली में बैठाया। बाद में सीलमपुर पुलिस के न आने पर कोतवाली में मौजूद परिजनों और आरोपी महिलाओं को वहां से भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें