फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रा की मौत के बाद अस्पताल पर परिजनों का जमकर हंगामा

Mon, 13 Jul 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी मुरादाबाद। हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उपचार के दौरान मोहल्ला हर्षनगर निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राधिका (20) की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला हर्षनगर निवासी भयराज सिंह की बेटी राधिका नगर के हरिमंगल महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार की रात छात्रा की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार आ गया, लेकिन शनिवार की देर रात छात्रा की हालत फिर से बिगड़ गई और रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्रा की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन के साथ ही मोहल्ले के काफी लोग अस्पताल पहुंच और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था कि छात्रा की मौत अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से हुई है। कहा कि छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को शांत करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा पिजर्व किया गया है।
दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि छात्रा की जान भी जा सकती है। परिजनों की सहमति देने की वीडियो भी सुरक्षित है। उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें