फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा: दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख मचा शोर, फिर लड़की के घरवालों ने युवक का किया ऐसा हाल

Thu, 11 May 2023 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)

सार

युवक पड़ोस गांव का रहने वाला है। बुधवार की रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इस दौरान घर के किसी सदस्य ने दोनों को देख लिया और शोर मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इधर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी युवक को नग्न कर उसके हाथ पैर बांधकर कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक भी पड़ोस के गांव का रहने वाला है। बुधवार की रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इस दौरान घर के किसी सदस्य ने दोनों को साथ में देख लिया और शोर मच गया। इसके बाद घर के लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

जिसके बाद क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग आरोपी युवक को नग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर मारपीट रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अजीमनगर थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें