फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल की हत्या से सहमा परिवार घर में हुआ कैद

Fri, 10 Feb 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
गमजदा और डरा सहमा विशाल का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन परिसर में गोली मारकर मौत घाट उतारे गए विशाल विलियम्स का परिवार दहशत में है। उसकी हत्या कराने में डिप्टी एसपी प्रकाश राम आर्य का नाम सामने आने के बाद से ही परिवार घर में कैद हो गया है। परिजनों को डर सताने लगाया है कि पुलिस अफसर कहीं उन्हें भी नुकसान न पहुंचा दे। 
विज्ञापन


विशाल विलियम्स (32) का परिवार सिविल लाइंस के पटेल नगर में रहता है। विशाल के पिता विलियम्स मैसी रेलवे में गार्ड के पद तैनात थे। 13 जुलाई 2013 को उनकी मौत हो गई थी। विशाल को मृताश्रित कोेटे में टेक्नीशियन के पद नौकरी मिली थी। विशाल के परिवार में मां एलबी विलियम्स, भाई विल्सेंट विलियम्स और जैम्स व बहन अर्चना है।

एक फरवरी को सुबह विशाल ड्यूटी गया था। दोपहर करीब बारह बजे वह रेलवे परिसर में सेकेंड एंट्री गेट के पास कैंटीन में अपने चार साथी कर्मचारियों संग चाय पी रहा था। उसे कॉल कर बुलाया और गोली कर दी थी। बुधवार को जीआरपी ने दो शूटरों गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा किया था।
विज्ञापन


जिसमें बताया गया था कि मेरठ में तैनात प्रकाश राम आर्य की पत्नी से विशाल के संबंध थे। इसकी जानकारी डिप्टी एसपी को गई थी। उसने अपने भतीजे के साथ साजिश रचकर भाड़े के हत्यारों से हत्या करा दी थी। डिप्टी एसपी का नाम सामने आते ही परिवार दहशत में आ गया है। विशाल की मां और भाई ने बताया कि वह विशाल को तो खो ही बैठे हैं। अब डर सता रहा है कि पुलिस अफसर अब हमें नुकसान न पहुंचा दे। पूरा परिवार घर में कैद हो गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें