फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बूथ पर पहुंचने से पहले ही डल गया वोट !

ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 29 Nov 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में फर्जी वोटिंग की ‌शिकायत करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला


प्रशासन की तैयारियों के दावे खुलना शुरू हो गए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद खबरें आईं की कुछ इलाकों में फर्जी वोटिंग चल रही है। इस प्रशासन दौड़ता दिखाई दिया। फर्जी वोटिंग रोकने का दावा करने वाले प्रशासन की उस समय कलई खुल गई जब आरआरके स्कूल के बूथ पर कई मतदाताओं को पहुंचने पर पता चला कि उनका वोट तो पड़ चुका है।


गुस्साए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी की है। मतदाताओं का कहना है कि उनका वोट किसी और से डलवा दिया गया है। इससे वह अपने अधिकार से वंचित रह गए हैं।


वहीं कई इलाकों से वोट न बनाए जाने और कटने की शिकायतें आ रही है। विपक्षी पार्टियां भी इसको मुद्दा बना रही हैं। उनका कहना है कि जान बूझकर मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं। साजिशन ऐसा किया जा रहा है। प्रशासन शिकायतों के निस्तारण में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next