प्रशासन की तैयारियों के दावे खुलना शुरू हो गए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद खबरें आईं की कुछ इलाकों में फर्जी वोटिंग चल रही है। इस प्रशासन दौड़ता दिखाई दिया। फर्जी वोटिंग रोकने का दावा करने वाले प्रशासन की उस समय कलई खुल गई जब आरआरके स्कूल के बूथ पर कई मतदाताओं को पहुंचने पर पता चला कि उनका वोट तो पड़ चुका है।
गुस्साए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी की है। मतदाताओं का कहना है कि उनका वोट किसी और से डलवा दिया गया है। इससे वह अपने अधिकार से वंचित रह गए हैं।
वहीं कई इलाकों से वोट न बनाए जाने और कटने की शिकायतें आ रही है। विपक्षी पार्टियां भी इसको मुद्दा बना रही हैं। उनका कहना है कि जान बूझकर मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं। साजिशन ऐसा किया जा रहा है। प्रशासन शिकायतों के निस्तारण में जुटा है।