फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझेदारी में चल रहा था नकली यौन शक्तिवर्धक दवाएं बनाने का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। औषधि नियंत्रण विभाग के छापे में मंगलवार को हरथला में पकड़ी गई यौन शक्ति वर्धक नकली दवाएं बनाने की फैक्टरी साझेदारी में चल रही थी। फैक्टरी में हिमाचल की एक नामी फार्मा कंपनी की सबसे अधिक नकली दवाएं बनाकर बाजार में बेची जा रही थीं। औषधि विभाग ने फरार मुख्य आरोपी की मां और बहन समेत काम करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। साझेदार भी अभी फरार है। मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। फैक्टरी का संचालन आसिफ अली करता था। बलजीत सिंह उसका पार्टनर था। फैक्टरी में आसिफ की मां मोमिना और बहन आयशा दवाओं की पैकिंग करते थे। शानू भी मशीनें चलाकर दवाओं की पैकिंग करता था। छापे में शानू काम करते पकड़ा गया। शानू से पूछताछ के बाद आयशा और मोमिना को भी गिरफ्तार किया है। जबकि आसिफ और बलजीत सिंह फरार हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि आरोपी नामी कंपनियों की सबसे अधिक मांग वाली नकली यौन शक्ति वर्धक दवाएं बनाते थे। इनमें हिमाचल की एक फार्मा कंपनी के नाम से बनाई नकली दवाएं बरामद हुई हैं। इन्हीं दवाओं की बाजार में सबसे अधिक सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें