फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की गिरफ्तारी की झूठी खबर से प्रशासन में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां की गिरफ्तारी की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गंज थाने की पुलिस ने फैजान खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आजम खां की गिरफ्तारी की खबर वायरल होते ही दिल्ली से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। रामपुर पुलिस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस खवर का खंडन किया। एडीजी बरेली अविनाश चंद्र ने इस मामले में रामपुर पुलिस को जांच कर मैसेज वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गंज थाने की पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ गंभीर धाराओं में 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार की सुबह चार बजे एक व्हाट्स एप ग्रुप में यह मैसेज वायरल हुआ कि पुलिस ने आजम खां को गिरफ्तार कर लिया है। मैसेज वायरल होते ही अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। रामपुर पुलिस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस खबर का खंडन किया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि एक व्हाट्सएप ग्रुप पर इस मैसेज को वायरल किया गया है। इसके बाद पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन से संपर्क साधा। गंज कोतवाली के प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें