फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को साथ लेकर हर्बल पार्क में गए थे घुमाने, पुलिस को लूट को सूचना देकर पहुंच गए हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निजी अस्पताल के कर्मचारी को बीस हजार रुपये की लूट की सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला युवक के साथ लूट की घटना नहीं हुई थी, बल्कि वह अपनी प्रेमिका के साथ हर्बल पार्क में बैठा बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंच गए और उन्होंने प्रेमी जोड़े के साथ गाली गलौच कर उनसे दो सौ रुपये छीन कर ले गए। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रात भर उसे हवालात में गुजारने वाली। बुधवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। हालांकि पुलिस ने दो उनके साथ अभद्रता करते हुए दो सौ रुपये छीनने वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाने की नया मुरादाबाद पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिनेश निवासी राम नगर मजरा थाना कटघर ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर सूचना दी कि वह हर्बल पार्क के पास घूम रहा था। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर बीस हजार रुपये छीन लिए। घटनास्थल मझोला क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने पर मझोला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दिनेश भी लगातार बयान बदल रहा था। पुलिस का दावा है कि कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनेश ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को साथ लेकर हर्बल पार्क घूमने गया था। वहां बैठकर वह बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां तीन चार लड़के पहुंच गए और उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। जबकि वह दोनों दूर दूर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मेरी जेब से तीन सौ रुपये निकाल लिए। सौ रुपये मुझे वापस कर दिए। जबकि दो सौ रुपये लेकर वह युवक चले गए। इसके बाद मैंने अपनी दोस्त को घर भेज दिया और उन युवकाें को सबक सिखाने के लिए पुलिस को बीस हजार रुपये लेने की सूचना दे दी थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने के मामले में आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें