फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर के नाम से फेसबुक पर बनाई फर्जी आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को साइबर ठगों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता और भगतपुर थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया लिया। साइबर ठगों ने मैसेंजर के जरिए संदेश भेजकर दोनों के परिचितों से रकम की मांग की। पुलिस के सक्रिय होने पर आरोपी ने आयोग के अध्यक्ष के नाम पर बनाया फर्जी अकाउंट बंद कर दिया।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार निवासी एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर साइबर अपराधियों ने उनके नाम पर फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बना लिया। इसके बाद सौ से अधिक परिचित लोगों मैसेंजर से मैसेज भेजकर 25 से 30 हजार रुपये तक की मांग की गई है। आरोपियों ने बीमारी का हवाला देकर रकम की मांग की है। कई लोगों ने डा. विशेष गुप्ता को कॉल कर इसकी जानकारी दी, तब फर्जी अकाउंट बनाने का पता चल सका। इसके बाद डा. विशेष गुप्ता ने पुलिस अफसरों और साइबर थाना प्रभारी व मझोला थाना प्रभारी से बात कर शिकायत की है। इसके अलावा उन्होंने असली अकाउंट से पोस्ट कर लोगों को बताया कि उनके नाम पर कोई रुपयों की मांग कर रहा है। इस तरह के संदेशों को नजरअंदाज करें। डा. विशेष गुप्ता के अलावा भगतपुर थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार के नाम पर भी फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। दरोगा के नाम पर भी रुपयों की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी के अवकाश पर जाने की वजह से दीपक कुमार ही भगतपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साइबर अपराधियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें