फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से आ रही जाली करेंसी की खेप

Sun, 05 Mar 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फर्जी करेंसी
विज्ञापन
भारत में जाली करेंसी की खेप भेजने के लिए पाकिस्तान नेपाल का इस्तेमाल कर रहा है। फैसल से पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसियों को कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। एजेंसियों को पता चला है कि फैसल और उसका गैंग जाली करेंसी की खेप 25 फीसदी पर नेपाल में बैठे एजेंट्स से लेता है।
विज्ञापन


जबकि नेपाल में बैठे एजेंट्स तक जाली करेंसी पाकिस्तान से आईएसआई के सुपरविजन में पहुंचती है। फैसल  ने एजेंसियों को बताया है कि उसका गैंग नेपाल से जाली करेंसी की खेप लेता है और फिर उसे उत्तराखंड व वेस्ट यूपी में छोटे - छोेटे एजेंट्स को सप्लाई कर देता है।

फैसल ने बताया कि गैंग को नेपाल से पांच सौ रुपये के असली नोट की एवज में 2000 रुपये का जाली नोट मिलता है। यानी गैंग को 25 फीसदी पर जाली करेंसी मिलती है। इसके बाद गैंग इस करेंसी को चालीस फीसदी में आगे सप्लाई करता है। यानी 800 रुपये के असली नोट लेकर 2000 रुपये का नकली नोट दिया जाता है।
विज्ञापन


पूरा धंधा एडवांस पर चलता है। नेपाल में बैठे जाली करेंसी के तस्करों के बारे में फैसल ने एजेंसियों को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया है कि बांग्लादेश के रास्ते भी पाकिस्तान जाली करेंसी की सप्लाई भारत में भेजता है। पश्चिम बंगाल में भी उसके गैंग की जड़ें हैं। वेस्ट बंगाल से भी यह गैंग फेक करेंसी की सप्लाई लेता रहा है।

पुलिस मुठभेड़ में जख्मी होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती जाली करेंसी के तस्कर फैसल ने पुलिस और एजेंसियों को बताया है कि उत्तराखंड के साथ ही वेस्ट यूपी में रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों में शहरों और कस्बों में गैंग के सैकड़ों की तादाद में छोटे - छोटे एजेंट्स हैं। जिनके जरिए गैंग जाली करेंसी को बाजारों में खपाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें