फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत को पूरा करने के लिए छापते थे नकली नोट, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से दो नशा करते थे, वे अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए नकली नोट तैयार करने लगे थे।

विज्ञापन


गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने प्लान बनाया था कि 100 और 50 रुपये के नकली नोट छापेंगे और उसे कम पढे़ लिखे दुकानदारों और नशे का सामान बेचने वाले लोगों के बीच चलाएंगे, जिससे की वे आसानी से पकड़ में न आ सकें।

एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी हरपाल नगर निवासी मोहम्मद उस्मान, शहजाद, आलिम, करूला निवासी दानिश और आजाद नगर निवासी मोहम्मद आमिर हैं। इन पांचों आरोपियों को शनिवार को आजाद नगर से गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से सौ सौ रुपये के 65 नकली नोट, सौ सौ रुपये के आठ अर्द्धनिर्मित नकली नोट, सौ रुपये के नकली नोट के आकार के 20 सफेद कागज और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मोहम्मद आमिर ने बताया कि वह इंटर पास है। वह पहले साइबर कैफे चलाता था लेकिन उससे आमदनी ठीक नहीं हो रही थी। इस वजह से उसने साइबर कैफे बंद कर दिया था। इसके बाद उसे दोस्त दानिश ने नकली नोट छापने का आइडिया दिया था।

पुलिस का कहना है कि दानिश और आमिर नशा भी करते थे। उन्होंने नशे की लत को पूरा करने के लिए नकली नोट छापना शुरू किया। अब तक वह इस तरह से सौ सौ रुपये के करीब सौ नोट बाजार में चला भी चुके हैं। इनमें से ही कुछ नोट उन्होंने एक दुकानदार को दिए, उसने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की तो आरोपियों का पता चला और शनिवार को दबिश देकर इन पांचों आरोपियों को एक साथ नकली नोट छापते हुए आमिर के घर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें