फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी कमांडेंट ने नौकरी के नाम पर 8 लाख रुपये ठगे

Tue, 09 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव भायपुर निवासी बलवीर ने गांव असलेमपुर निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी कमांडेंट बनकर सीआरपीएफ में बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 15 नवंबर 2021 को ब्लॉक परिसर में गांव असलेमपुर निवासी एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को सीआरपीएफ में कमांडेंट बताया हुए कहा कि वह सीआरपीएफ में नौकरी लगवाने का काम करता है। इस पर उन्होंने अपने बेटे विकास की सीआरपीएफ में नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने उसे घर बुलाया और आठ लाख रुपये में बेटे की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने आरोपी के झांसे में आकर उसे कई बार में पांच लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये उसके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
आरोपी ने उसके बेटे को 15 अगस्त 2023 को एक ज्वाइनिंग लेटर दिया और बताया कि उसकी ट्रेनिंग भुवनेश्वर उड़ीसा में होगी, लेकिन बाद में उसे बताया कि अब ट्रेनिंग की तिथि किसी कारण से बदलकर 25 सितंबर 2023 हो गई है। शक होने पर उसने ज्वाइनिंग लेटर अपने परिचित को दिखाए तो वह फर्जी था। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी फर्जी कमांडेंट बनकर ठगी करता है।
विज्ञापन

उसने खुद को कमांडेंट बताकर ही शादी की थी, लेकिन असलियत सामने आने पर पत्नी उसे छोड़कर चली गई। शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें