फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैज को किया फ्यूज, विश्वास पास

Wed, 05 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मतगणना कक्ष में गणना अभिकर्ताआें के हंगामे के बाद उन्हें समझाते निर्वाचन अधिकारी एडीएम। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत मुरादाबाद के  वार्ड संख्या 37 ब्लॉक बिलारी में सपा विधायक मोहम्मद फहीम के भाई को निर्दलीय प्रत्याशी से करारी शिकस्त मिली। विधायक के भाई फैज मोहम्मद को विश्वास यादव उर्फ लवली यादव ने 4088 मतों से पराजित किया। पहले चक्र से अंतिम चक्र तक विश्वास बढ़त बनाए रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह आठ बजे बिलारी ब्लॉक मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव के परिणाम के लिए मतों की गिनती शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी, एआरओ और बीडीओ ने सभी प्रत्याशियाें की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खुलवाया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।

कई बार एजेंटों की मतगणना कर्मियों से स्याही लगे वोट निरस्त किए जाने पर नोकझोंक भी हुई। निकटतम पराजित प्रत्याशी फैज मोहम्मद के गणना अभिकर्ता पांचवें चक्र की गणना पूरी होने से पहले ही मतगणना कक्ष छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


मताें की गिनती की प्रक्रिया पूरी होने और एआरओ द्वारा भेजे गए टैबुलेशन चार्ट का मिलान कर लेने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव को विजय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें