फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता फैसल को आजम खां से जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

Tue, 19 Mar 2019 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
कांग्रेस नेता फैसल खां लाला - फोटो : facebook
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने पूर्व मंत्री आजम खां से अपनी जान की खतरे का अंदेशा व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। 

विज्ञापन


फैसल ने पत्र में कहा कि मैं आजम खां के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ आवाज उठाता रहता हूं। मैंने आजम के खिलाफ परिवाद भी दर्ज कर रखा है। उनके समर्थक मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर चुके हैं, जिसका मुकदमा गंज थाने में दर्ज है। उन्होंने कहा कि रविवार को जब कमिश्नर और आईजी रामपुर आए थे, तो मैंने यतीमखाना बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कराए थे। 

फैसल के मुताबिक जब वह एक बुजुर्ग महिला का बयान दर्ज कराने जा रहे थे तो वहां मौजूद सपाइयों ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी। उन्होंने कहा है कि मुझे ज्ञात हुआ है कि आजम खां मेरे और मेरे परिवार पर जानलेवा हमला करावा सकते हैं। ऐसी स्थिति में फैसल ने सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


उधर, फैसल लाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि रविवार को जब कमिश्नर और आईजी लोगों के बयान दर्ज कराए थे और बहुत से लोग आजम खां के खिलाफ बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। गेस्ट हाउस मौजूद सपाइयों की डर की वजह से बहुत से लोग अपना बयान दर्ज कराए बगैर ही चले गए। इस मामले में फैसल ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें