फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ/अगवानपुर। सिविल लाइंस में कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में फैक्टरी कर्मी प्रीतम पाल उर्फ रिंकू (25) की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। छजलैट थानाक्षेत्र के भीकनपुर निवासी प्रीतम पाल उर्फ रिंकू (25) सिविल लाइंस क्षेत्र में मोरा की मिलक के पास पास स्थित फैक्टरी में इलेक्टि्रशियन था। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे वह फैक्टरी से काम निपटा कर बाइक से अपने घर भीकनपुर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जब प्रीतम की बाइक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर शेरुआ चौराहे के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार उसे घसीटकर दूर तक ले गई। इस हादसे में प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए प्रीतम के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे शेरुआ चौराहा पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर कुछ देर में ही जाम खुलवा दिया था। प्रीतम अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन साल की बेटी मोक्षु भी है। मौत से पिता राकेश, मां राजवती, पत्नी शालिनी, भाई कार्तिक, बहन मनीषा और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


घर में चल रही थी दिवाली त्योहार माने की तैयारी
कांठ। छजलैट के गांव भीकनपुर निवासी प्रीतम उर्फ रिंकू के घर में दिवाली मनाने की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात कांठ रोड पर हुए हादसे में प्रीतम उर्फ रिंकू के परिवार की खुशियां छीन लीं। अब परिवार पर गमों पर पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें