फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 31 दिसंबर तक होगी रेलकर्मियों के प्रोन्नति, मिलेगा एरियर का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे के सभी विभागों में कर्मचारियों की प्रोन्नति 31 दिसंबर से पहले हो जाएगी। 2016 से लंबित एएलके के एरियर का भुगतान जल्द मिल जाएगा। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ स्थायी वार्ता तंत्र में ऐसे ही करीब 40 महत्वपूर्ण मुद्दों पर रेल प्रशासन ने सहमति दी। दूसरे दिन 88 मामलों पर चर्चा की गई। इनमें से 40 मुद्दों पर त्वरित फैसला हुआ और संगठन द्वारा पहले दिन उठाए गए 135 सवालों में से कई का जवाब डीआरएम ने समापन से पहले दे दिया है। लखनऊ रनिंग रूम तक रनिंग कर्मचारी और चेकिंग स्टाफ कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए कैब की व्यवस्था पर सहमति बनी। ट्रेन मैनेजर कैडर रिव्यू पर फैसला हो गया है। एक्सीडेंट फ्री अवाॅर्ड के बैकलॉग को निपटाया जाएगा। गार्ड काउंसलर के पदों पर नियम अनुसार शीघ्र चयन किया जाएगा। सभी स्टेशनों पर ऑफ साइड सिग्नलिंग के लिए गुमटी का निर्माण किया जाएगा। ओवरटाइम का भुगतान आई पास के माध्यम से ही किया जाएगा। मंडल के सभी स्टेशनों की कॉलोनी की साफ सफाई कराई जाएगी। स्टेशन मास्टर कैडर की पिन प्वाइंटिंग शीघ्र की जाएगी। 122 लोको पायलट गुड्स जिनको फिट करना था उनको शीघ्र फिट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी विभागों के कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करेंगे। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटायाजाएगा। कर्मचारियों से केवल आठ घंटे ड्यूटी कराए जाने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। जिन कर्मचारियों को रेल आवास आवंटित नहीं हैं सभी को नियम अनुसार एचआरए दिया जाएगा। फाटकों पर सुरक्षा के लिए बाउंड्री बनाई जाएगी। हैंडपंप, बिजली तथा शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। जो गैंग हट मरम्मत के लायक है उनकी मरम्मत की जाएगी। जहां गैंग हट नहीं है, वहां नई गैंग हट का निर्माण किया जाएगा। इंपैनल्ड अस्पताल में आपातकाल में भर्ती हुए कर्मचारियों का अनुमोदन 24 घंटे के भीतर मंडल चिकित्सालय से किया जाएगा। रिक्त चल रहे डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा।
एएलपी की डिपार्टमेंटल भर्ती के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्यूनिकेशन ट्रेड को एलिजिबल माना जाएगा। जिन अभ्यर्थियों की टेक्निकल तथा एलिजिबिलिटी क्वालीफिकेशन अपडेट नहीं हुई है, अपडेट करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अपडेट होते ही उनके डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन समय रहते कराया जाएगा। मसूरी में कर्मचारियों के लिए होलीडे होम बनाने के लिए 1000 स्क्वायर फीट में 10 कमरों का होलीडे होम बनाने का प्रस्ताव प्रधान कार्यालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में डीआरएम संग्रह मौर्य, सीनियर डीपीओ डॉ. अजय सोयल, एनआरएमयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा़, सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, एके सिंघल, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें