फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irctc News: पांच जोड़ी नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को मिली हरी झंडी

Wed, 11 Nov 2020 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिहार की ओर चलने वाली ट्रेनों में सीट न होने की समस्या के बीच पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों का परिचालन दिल्ली से बिहार के बीच 12 नवंबर से शुरू होगा। सभी ट्रेनों को मुरादाबाद जंक्शन पर 10 मिनट का ठहराव दिया गया है। इसके अलावा मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इनका ठहराव होगा। रेलवे द्वारा मंगलवार रात साढ़े नौ बजे इन ट्रेनों की घोषणा की गई है। इससे पूर्व की ओर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि इस रूट पर सबसे अधिक डिमांड है, जिसके दृष्टिगत यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन


12 नवंबर से चलने वाली ट्रेनों का विवरण
 
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04470/69 आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार
04474/73 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार
04468/67 नई दिल्ली-राजगीर-नई दिल्ली
04482/81 दिल्ली-छपरा-दिल्ली
04476/75 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें