फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो ड्यूज के नाम पर सुविधा शुल्क की वसूली, डीपीआरओ को दी गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से नो ड्यूज बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की शिकायत पर मामले की जांच डीपीआरओ को दी गई है। उसका आरोप है कि जिला पंचायत में नो ड्यूज बनवाने के नाम पर 200 रुपये सुविधा शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

डिलारी क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी रिजवान अली ने जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र देकर बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहा है। आरोप है कि वह अपना नो ड्यूज प्रमाण पत्र बनवाने जिला पंचायत कार्यालय गया तो वहां पर उसे 500 रुपये शुल्क की रसीद दी गई। इसके अलावा उससे 200 रुपये सुविधा शुल्क लिया गया। आरोप है कि इसी तरह औरों से भी सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। आरोप है कि जो व्यक्ति सुविधा शुल्क नहीं देता उसे नो ड्यूज प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया जाता है। रिजवान ने मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत की जांच एसीएम सेकेंड ने डीपीआरओ को दी है। डीपीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें जांच मिली है लेकिन मामला जिला पंचायत का है इसलिए ये जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसलिए शिकायत के बारे में उन्हें बता दिया जाएगा।
जिले में विभिन्न पदों पर 2850 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे
मुरादाबाद। मंगलवार को ब्लॉक कार्यालयों पर नामांकन फार्म लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। एक-एक दावेदार के साथ कई लोग नामांकन फार्म लेने आ रहे थे। इस कारण ब्लॉक कार्यालयों पर काफी भीड़ भी नजर आ रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम फाइनेंस प्रीति जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 2850 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई है। सभी को निर्देशित किया गया है कि नामांकन के दौरान सभी कर्मचारी मास्क और सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे साथ ही नामांकन के लिए आने वालों को भी इसका पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पदवार नामांकन बिक्री
क्षेत्र पंचायत सदस्य 782
ग्राम प्रधान 974
ग्राम पंचायत सदस्य 977
जिला पंचायत सदस्य 117
ब्लॉकवार नामांकन पत्रों की बिक्री
ब्लॉक क्षेत्रपस ग्राम प्रधान ग्रापसद
कुंदरकी 168 210 186
बिलारी 81 196 136
डिलारी 155 138 211
ठाकुरद्वारा 96 99 79
मुरादाबाद 52 56 115
मूंढापांडे 80 78 82
भगतपुर टांडा 81 89 92
छजलैट 69 108 76
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें